ताजा अपडेट:
VB-G RAM G Portal पर नई लिस्ट जारी | जॉब कार्ड सूची और MSR स्टेटस यहाँ चेक करें!
⚠️ This is not a government portal. यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

Motu Patlu के साथ वीडियो कैसे बनाएं? Ai Video Kaise Banaye

 दोस्तों इंटरनेट पर कुछ ना कुछ हर समय Trend करता रहता है अभी के समय में मोटू पतलू के साथ वाली वीडियो बहुत ज्यादा Trend कर रही हैं और ऐसे में अगर आप Facebook खोलते हैं या Instagram खोलते हैं हर जगह आपको मोटू पतलू (Motu Patlu) वाली वीडियो ही दिखाई देती हैं ऐसे में कोई उन्हें अपने गांव में बुलाता है, कोई उनके साथ खेत में काम करता है, कोई उनके साथ समोसे खाता है और न जाने बहुत सारे तरीके के लोग मोटू पतलू के साथ वीडियो बना रहे हैं । और ऐसे वीडियो पर लोग बहुत ज्यादा प्यार रिएक्शन दे रहे हैं हमने खुद इस तरह का वीडियो बनाया और उसे पर नॉर्मल वीडियो से ज्यादा व्यूज आए क्योंकि वह इस समय ट्रेड का टॉपिक है। लेकिन अभी भी काफी सारे लोग सोचते हैं कि आखिर इस तरह के वीडियो कैसे बनाए जाते हैं। 

आज की इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि आप Free Ai Tools का इस्तेमाल करके किस तरीके से ऐसा वीडियो अपने मोबाइल से मात्र 2 मिनट में बना सकते हैं। ऐसा वीडियो बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास एक कंप्यूटर हो आप सिर्फ अपने मोबाइल से ही इमेज जनरेट करेंगे और मोबाइल से ही आप वीडियो जनरेट कर पाएंगे। 

फोटो कैसे बनाएं:

मोटू पतलू वाले Ai वीडियो बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक स्टोरी आईडिया सोचना होगा कि आखिर मोटू और पतलू उसे वीडियो में क्या करेंगे और क्या बोलेंगे। इसके बाद आपको मोटू और पतलू के साथ अपना इमेज जनरेट करना होगा उसके लिए आपको नीचे दिया गया इमेज प्रॉन्प्ट सेलेक्ट करके कॉपी करना है । 

Image Promt:

"Make a Motu Patlu photo with this photo of mine, my face should not be changed at all, the photo should be realistic and of very high quality."

उसके बाद Google gemini App के अंदर गैलरी से अपना फोटो सेलेक्ट करके उसके साथ यह प्रॉन्प्ट पेस्ट कर देना इसके बाद आप देखेंगे की 1 मिनट के अंदर आपका फोटो बनाकर तैयार हो जाएगा। 

फोटो बनाने के बाद बात आती है इस तरह के वीडियो बनाने की क्योंकि काफी सारे लोग फोटो तो बना लेते हैं लेकिन वीडियो नहीं बना पाए जिस वजह से वह इस ट्रेंड का फायदा नहीं उठा पाते। अब देखिए वीडियो बनाने के लिए भी आपको एक छोटे से प्रॉन्प्ट की जरूरत पड़ेगी वह मैं आपको यहीं पर उपलब्ध करा दूंगा देखिए वीडियो बनाने के लिए आज के समय में जो सबसे आसान है Google flow Ai यह गूगल का एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आई वीडियो और Ai इमेज को बहुत अच्छे तरीके से बनाता है। 

वीडियो कैसे बनाएं:

सबसे पहले आपको Google Flow Ai गूगल पर सर्च करना है उसके बाद आपको उसकी ऑफिशल वेबसाइट ओपन कर लेनी है वहां आपको अपने जीमेल आईडी से लॉगिन कर लेना है। लोगिन करने के बाद आपको वहां पर न्यू प्रोजेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसे कि आप नीचे फोटो में देख सकतेहो। 

इसके बाद आपको अपने मोबाइल को डेस्कटॉप साइट पर सेट कर लेना है जिससे आप कंप्यूटर जैसा अनुभव अपने मोबाइल पर ले सकेंगे। फिर आपको नीचे बॉक्स में प्लस आइकन पर क्लिक करके अपना बनाया हुआ फोटो अपलोड करना है । फोटो अपलोड करने के बाद आपको नीचे दिया गया वीडियो प्रॉन्प्ट सेलेक्ट करके कॉपी करके वहां पर पेस्ट करना है। और वहां नीचे सेटिंग्स पर क्लिक करनाहै नीचे फोटो में आप देख सकते हैं इस तरह की सेटिंग आपको एडजस्ट कर लेनी है । उसके बाद आपको सेंड कर देना है। 

Video Promt:

"Make a realistic video from this photo, changing the camera angle and pose: मोटू कहता है- दोस्तो अगर आप भी मेरे साथ वीडियो बनाना चाहते हो तो यूट्यूब पर कपिल भाई यूट्यूब चैनल को सर्च करो।"

जब आप ऊपर दिए गए प्रॉन्प्ट को पेस्ट कर देंगे तो आपके पास आपका वीडियो बनाकर तैयार हो जाएगा उसके बाद आपको वीडियो पर देर तक टैप करना है और डाउनलोड वीडियो कर लेना है। 

एक जरूरी बात:

एक चीज ध्यान रखने की है की जो वीडियो प्रॉन्प्ट है उसमें जो बोलने वाली लाइन है उसकी जगह आपको लाइन बदलकर वह लाइन रखती है जो आप बुलवाना चाहते हैं। अगर अपने को बदलाव नहीं किया तो आपके अनुसार वीडियो नहीं बनेगा।

आपको बता दें कि एक बार में ज्यादा से ज्यादा आपका 10 सेकंड का वीडियो बनेगा उसके लिए आपको 15 क्रेडिट खर्च होंगे। Google flow ai के Free अकाउंट में रोजाना आपको 50 क्रेडिट मिलते हैं। लेकिन अगर आपके पास जिओ का सिम है तो आप माय जिओ एप के अंदर जाकर जिओ की तरफ से ऑफर किए गए 18 महीने के प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं इसमें आपके हजार क्रेडिट मिलना शुरू हो जाएंगे। लेकिन ध्यान रहे यह जिओ की तरफ से ऑफर है यह ऑफर कभी भी समाप्त हो सकता है। 

बड़ी वीडियो कैसे बनाएं:

जैसा कि मैं आपको बताया कि एक बार में आप ज्यादा से ज्यादा 10 सेकंड की वीडियो बना सकते हैं ऐसे में आप 10-10 सेकंड के कई पार्ट बनाकर किसी वीडियो एडिटिंग एप के अंदर जाकर उन्हें जोड़कर एक बड़ी लॉन्ग वीडियो तैयार कर सकते हैं। 

मैं इसका एक डेमो वीडियो भी बना दिया है अगर आप सही से नहीं समझ पाए तो यहां नीचे क्लिक करके आप उसे वीडियो को भी देख सकते हैं।

Demo Video 

दोस्तों उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप Contact Us Page में दिए गए फॉर्म को भरकर हमसे पूछ सकते है।

इस जानकारी को रेट करें (Give Rating):

★ ★ ★ ★ ★

No comments:

Post a Comment