ताजा अपडेट:
VB-G RAM G Portal पर नई लिस्ट जारी | जॉब कार्ड सूची और MSR स्टेटस यहाँ चेक करें!
⚠️ This is not a government portal. यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

VB G RAM G Attandance Kaise Dekhe | View Daily Attandance NMMS Photo Check


VB-G RAM G Yojana Attendance Check: वीबी-जी राम जी योजना (VB-G RAM G) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और मजदूरों की दैनिक हाजिरी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाती है। यदि आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने इस योजना के अंतर्गत मस्टर रोल पर काम किया है, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से यह जांच सकते हैं कि आपकी किस तारीख को हाजिरी (Present) लगी है और किस दिन अनुपस्थिति लगी है।

इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से अपनी ग्राम पंचायत, मस्टर रोल और तारीख के अनुसार हाजिरी रिपोर्ट और फोटो अटेंडेंस चेक कर सकते हैं।


VB-G RAM G में ऑनलाइन हाजिरी (Attendance) देखने की पूरी प्रक्रिया

यदि आप पोर्टल के माध्यम से चरण-दर-चरण अपनी अटेंडेंस देखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र (जैसे Google Chrome) को खोलें। वहाँ सर्च बार में NREGAGP लिखकर सर्च करें। सर्च रिजल्ट में जो पहली वेबसाइट दिखाई दे, उस पर क्लिक करके पोर्टल खोलें। आप सीधे हमारी साइट पर दिए गए बटन का उपयोग करके भी वहाँ पहुँच सकते हैं।

स्टेप 2: View Attendance विकल्प का चयन करें

पोर्टल का होमपेज खुलने के बाद आपको कई सारे विकल्प जैसे MIS Report, State Report, और FTO Report मिलेंगे। हाजिरी देखने के लिए आपको "View Attendance" या daily attendance वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। (ध्यान दें: कई बार क्लिक करते समय विज्ञापन खुल सकता है, ऐसे में एक बार बैक बटन दबाकर दोबारा बटन पर क्लिक करें)।

स्टेप 3: राज्य (State) और तारीख (Date) चुनें

जैसे ही नया पेज खुलेगा, आपको सबसे पहले अपने राज्य का नाम (जैसे: UTTAR PRADESH) चुनना होगा। इसके बाद जिस तारीख की आप हाजिरी देखना चाहते हैं (जैसे कल की या आज की तारीख), उस तारीख को सेलेक्ट करें और Show Attendance बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: जिला और ब्लॉक सेलेक्ट करें

इसके बाद आपके सामने राज्यों की लिस्ट आएगी, अपने राज्य पर क्लिक करें। अगले पेज पर अपने ज़िले (District) के नाम पर क्लिक करें और फिर अपनी पंचायत समिति / ब्लॉक (Block) का चयन करें।



स्टेप 5: अपनी ग्राम पंचायत और मस्टर रोल चुनें

ब्लॉक चुनने के बाद आपकी ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों की सूची सामने आ जाएगी। अपनी ग्राम पंचायत के नाम के सामने बने मस्टर रोल की संख्या पर क्लिक करें। क्लिक करते ही उस पंचायत में चल रहे कार्य और उससे जुड़े सभी मस्टर रोल नंबर (जैसे मस्टर रोल नंबर 12, 13 आदि) दिखाई देने लगेंगे।

स्टेप 6: अटेंडेंस विवरण और प्रेजेंट (Present) स्टेटस देखें

जिस मस्टर रोल नंबर की जानकारी आप देखना चाहते हैं, उस मस्टर रोल नंबर पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने पूरी मस्टर रोल शीट खुल जाएगी, जिसमें निम्नलिखित विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा:

  • श्रमिक का नाम और उनके पिता/पति का नाम
  • जॉब कार्ड नंबर (Job Card Number)
  • अटेंडेंस की तारीख और दिन
  • उपस्थिति की स्थिति (Present / Absent)

फोटो अटेंडेंस (Photo Attendance) कैसे देखें?

NMMS ऐप के माध्यम से प्रतिदिन कार्यस्थल पर श्रमिकों की फोटो खींचकर अपलोड की जाती है। यदि आप कार्यस्थल की उपस्थिति फोटो सहित चेक करना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए Attendance Check (Photo) बटन पर क्लिक करें। ध्यान रहे यहां पर आपके लॉगिन करना होगा इस नए अपडेट में अटेंडेंस की फोटो देखने के लिए बिना लोगों के कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है । लोगिन करने के बाद मस्टर रोल ऑप्शन पर जाने के बाद डेली अटेंडेंस व्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है  और अपनी तारीख और मस्टर रोल का चयन करके यह भी देख सकते हैं कि NMMS एप्लीकेशन के जरिए कार्यस्थल पर फोटो अपलोड हुई है या नहीं।


 ऑनलाइन अटेंडेंस चेक करने के लिए सीधे लिंक:

Attendance Check 

Attendance Check (Photo)

पूरे मस्टर रोल की एक साथ हाजिरी देखने का तरीका

ऊपर बताई गई प्रक्रिया से आप प्रतिदिन (Day by Day) की हाजिरी देख सकते हैं। यदि आप 15 दिनों के पूरे मस्टर रोल की हाजिरी एक साथ देखना चाहते हैं कि किस-किस दिन आपकी प्रेजेंट लगी है और कुल कितने दिन का भुगतान बनेगा, तो आप अपने जॉब कार्ड नंबर या मस्टर रोल विवरण के जरिए पूरे मस्टर रोल की पखवाड़ा हाजिरी शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना एवं सुझाव

यह पोर्टल केवल आपकी सहायता के लिए डायरेक्ट लिंक और आसान गाइड प्रदान करता है। हम कोई भी सरकारी संस्था नहीं हैं। यदि आपकी हाजिरी मस्टर रोल पर गलत दर्ज हुई है या नाम छूट गया है, तो तुरंत अपने ग्राम रोजगार सेवक या पंचायत सचिव से संपर्क करें।

इस जानकारी को रेट करें (Give Rating):

★ ★ ★ ★ ★

No comments:

Post a Comment