ताजा अपडेट:
VB-G RAM G Portal पर नई लिस्ट जारी | जॉब कार्ड सूची और MSR स्टेटस यहाँ चेक करें!
⚠️ This is not a government portal. यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।

VB G RAM G Job Card List Kaise Dekhe ? 2026

दोस्तो अगर आप VB-G RAM G योजना की जॉब कार्ड लिस्ट देखना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ना चाहिए। दोस्तों शुरुआत में इस योजना का नाम मनरेगा था जिसे 1 जुलाई 2026 को बदलकर VB-G RAM G कर दिया गया है। सरकार की तरफ से इस योजना की ऑफिशल वेबसाइट भी लॉन्च हो चुकी है। लेकिन इस वेबसाइट पर रिपोर्ट देखने के तरीके भी बदल गए हैं आज हम आपको भारत के हर राज्य की इस योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड देखने का तरीका बताने वाले हैं। 

इस योजना में जॉब कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि आपके पास जॉब कार्ड है, तो आप अपने गांव में काम पाने और मजदूरी प्राप्त करने के हकदार हैं। लेकिन अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता कि उनका जॉब कार्ड सरकारी रिकॉर्ड में एक्टिव है या नहीं, या उसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं है।

इस लेख में, हम नरेगा जॉब कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी को बहुत ही सरल और स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से समझेंगे।

जॉब कार्ड चेक करना क्यों जरूरी है?

बहुत से लोग अपना जॉब कार्ड बनवा तो लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक उसे चेक नहीं करते। सरकारी नियमों के अनुसार, समय-समय पर जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन (सत्यापन) जरूरी होता है। यदि आपका जॉब कार्ड डिलीट हो गया है, या फिर वेरिफिकेशन पेंडिंग है, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा आ सकती है। आज हम आपको जॉब कार्ड लिस्ट देखने के साथ कई चीजें और बताने वाले हैं जैसे कि जॉब कार्ड एक्टिव है या डिलीट हो चुका है, आपके जॉब कार्ड पर कितने परिवार के सदस्य जुड़े हुए है आपके जॉब कार्ड पर फोटो लगा है या नही, क्या आपको काम का आवंटन (Work Allocation) किया गया है।

जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें

आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है, बस नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र (जैसे Chrome) को खोलें। Google सर्च बॉक्स में टाइप करें:  NREGAGP याद रखें, लिखते समय बीच में स्पेस न दें। जो पहली वेबसाइट आपको दिखाई देगी, उसे ओपन कर लें। या सबसे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 


State Report 

वेबसाइट खुलने के बाद, होम पेज पर State Report का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब एक लिस्ट खुलेगी जिसमें सभी राज्यों के नाम होंगे। आप जिस राज्य से हैं, उसे चुन लें। राज्य चुनने के बाद अपने जिले (District) का चयन करें और फिर अपने ब्लॉक (Block) को चुनें। फिर विकास खंड चुनने के बाद, आपके सामने उस ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों की एक लिस्ट आ जाएगी। इसमें से अपनी ग्राम पंचायत को खोजें और उस पर क्लिक करें। यहाँ क्लिक करते ही आपके सामने उस पंचायत से जुड़ी सभी रिपोर्ट्स खुल जाएंगी।


जरूरी रिपोर्ट्स कैसे समझें?

पंचायत रिपोर्ट सेक्शन में आपको कई विकल्प दिखेंगे। मुख्य रूप से दो रिपोर्ट्स आपके काम की हैं, जिन्हें समझना आपके लिए बहुत जरूरी है:

 जॉब कार्ड रजिस्टर (रिपोर्ट नंबर 4):

यहाँ पर आपको अपनी पंचायत के सभी जॉब कार्ड्स की सूची मिल जाएगी। इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि योजना शुरू होने से लेकर अब तक कौन-कौन से जॉब कार्ड बने हैं। अगर कोई जॉब कार्ड डिलीट कर दिया गया है, तो उसके आगे 'DELETED' लिखा होगा और एक स्टार (*) का निशान बना होगा।

 जॉब कार्ड विवरण (रिपोर्ट नंबर 3):

यदि आप किसी विशेष जॉब कार्ड के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो इस विकल्प का प्रयोग करें। यहाँ आप देख सकते हैं कि आपके कार्ड में कितने सदस्य जुड़े हैं और काम का क्या स्टेटस है।

पेंडिंग जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन कैसे चेक करें?

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका जॉब कार्ड वेरीफाई है या नहीं, तो रिपोर्ट सेक्शन में ही Pending Job Card for Verification का विकल्प देखें।

यदि आपका नाम इस लिस्ट में दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका जॉब कार्ड अभी वेरिफिकेशन के लिए रुका हुआ है। ऐसे में आपको अपने नजदीकी ब्लॉक ऑफिस जाना होगा या अपने गांव के रोजगार सेवक से संपर्क करना होगा ताकि आपका जॉब कार्ड समय पर वेरीफाई हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

1-जॉब कार्ड पर फोटो नहीं दिख रही है, क्या करें?

उत्तर: यदि आपके जॉब कार्ड पर फोटो नहीं है, तो आप अपने ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक से संपर्क करके अपना फोटो अपडेट करवा सकते हैं।

2-क्या मैं मोबाइल से जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: जी हाँ, आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपने जॉब कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं या उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

3-अगर मेरा जॉब कार्ड डिलीट दिखा रहा है, तो क्या करूँ?

उत्तर: ऐसी स्थिति में तुरंत अपने ब्लॉक कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाएं।

निष्कर्ष

सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहना बहुत आवश्यक है। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके आप न केवल अपना समय बचा सकते हैं, बल्कि सरकारी सिस्टम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पता लगाकर उसे समय रहते ठीक भी करवा सकते हैं। यदि आपको इस प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप अपने पंचायत स्तर पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपने अपना जॉब कार्ड चेक किया? हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आप यह जानकारी कहां से देख रहे हैं!

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी। इस लेख को आप अपने अन्य ग्रामीण भाइयों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि वे भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।


इस जानकारी को रेट करें (Give Rating):

★ ★ ★ ★ ★

No comments:

Post a Comment